नवग्रह शांति मंत्र तथा गृह शांति के आसान उपाय

नवग्रह शांति मंत्र तथा गृह शांति के आसान उपाय – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुरे ब्रह्मांड में कुल 9 ग्रह उपस्थित हैं. इन नवग्रह का प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ता हैं. ऐसा माना जाता है की यह नवग्रह मनुष्य की सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण करने में सक्षम होते हैं. अगर आप इन नवग्रहों को प्रसन्न करते हैं. तो आपका जीवन सुखमय बन सकता है. तथा आपके जीवन से सभी प्रकार की बाधा का निवारण हो सकता हैं.

Navgrah-shanti-mantr-aasan-upay (2)

इसके लिए आपको इन नवग्रहों को शांत करना होगा. नवग्रहों को शांत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में मंत्र बताया गया हैं. जिसके जाप से सभी ग्रह शांत होते हैं. तो यह मंत्र और मंत्र जाप विधि जानने के लिए हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरुर पढ़े.

दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से नवग्रह शांति मंत्र तथा गृह शांति के आसान उपाय बताने वाले हैं. इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान करने वाले हैं.

तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं.

नवग्रह शांति मंत्र     

हमने नीचे नवग्रह शांति मंत्र तथा मंत्र जाप करने की विधि बताई हैं.

ऊँ ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च। गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।

यह नवग्रह शांति का बहुत ही कारगर और प्रभावशाली मंत्र माना जाता हैं. इस मंत्र जाप से नौ के नौ ग्रह शांत हो जाते हैं. और उनके शुभ प्रभाव से आपका जीवन सुखमय बनाते हैं.

इस मंत्र का जाप आपको रोजाना नियमति रूप 108 बार करना हैं. यह मंत्र जाप लगातार 40 दिन तक करने से मंत्र सिद्ध हो जाता हैं. और आपकी सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती हैं. अगर किसी ग्रह का बुरा प्रभाव आप पर है. तो वह भी इस मंत्र जाप से हट जाएगा.

तीव्र बुद्धि मंत्र – ज्ञान पाने का मंत्र / मानसिक शक्ति बढ़ाने के उपाय

गृह शांति के आसान उपाय

गृह शांति के कुछ आसान और अचूक उपाय हमने नीचे बताए हैं.

  • गृह शांति के लिए आपको मंगलवार या शनिवार के दिन अपने घर में हनुमानजी के सामने पंचमुखी दीपक जलाना चाहिए. इसके अलावा अष्ठ्गंधक को जलाकर उसके धुए को पुरे घर में फैला दे. इस उपाय से गृह शांति होगी. तथा घर का कलह दूर होगा.
  • गृह शांति के लिए रात को सोने से पहले एक कपूर ले. अब इसको गाय के शुद्ध घी में डुबोकर जला देना हैं. इस धुए को पुरे घर में फैला देना हैं. इस उपाय से जीवन में शांति स्थापित होगी. तथा गृह कलह दूर होगा.
  • गृह शांति के लिए रोजाना अपने नहाने वाले पानी में केसर डालकर स्नान करे. इसके पश्चात अपने इष्टदेव की पूजा-अर्चना करे. तथा हो सके तो दूध में थोडा सा केसर डालकर पी ले. इससे घर में पोजिटिव ऊर्जा बनी रहेगी.
  • जिस घर में हमेशा बहुत अधिक क्लेश या कलह बना रहता हैं. उन्हें हर महीने हो सके तो सत्यनारायण की कथा करवानी चाहिए.

Navgrah-shanti-mantr-aasan-upay (3)

प्रेम विवाह के लिए शिव पूजा – प्रेम विवाह के लिए मंत्र 

नवग्रह दोष निवारण मंत्र

सभी नौ ग्रहों के नवग्रह दोष निवारण मंत्र हमने नीचे बताए हैं.

सूर्य दोष निवारण मंत्र

ऊं नमो: भगवते नारायणाय मंत्र

चंद्रमा दोष निवारण मंत्र

ऊं नम: शिवाय

मंगल दोष निवारण मंत्र

ऊं हं हनुमते रूद्रात्मकाय हुं फट कपिभ्यो नम:

बुध दोष निवारण मंत्र

ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे:

गुरु दोष निवारण मंत्र

ओम ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरुवै:

शुक्र दोष निवारण मंत्र

ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसिद प्रसिद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:

शनि दोष निवारण मंत्र

ऊं प्रां प्रीं प्रौं शं शनिश्चराय नम:

राहू दोष निवारण मंत्र

ऊं ऐं सरस्वत्यै नम:

केतु दोष निवारण मंत्र

ऊं गं गणपतये नम:

राहु मंत्र जाप के लाभ, जाप विधि / राहु मंत्र क्या है 

नवग्रह बीज मंत्र

हमने नौ ग्रहों के नवग्रह बीज मंत्र नीचे बताए हैं.

सूर्य बीज मंत्र ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः

चंद्र बीज मंत्र ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः

मंगल बीज मंत्र ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः

बुध बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः

गुरु बीज मंत्र ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः

शुक्र बीज मंत्र  ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः

शनि बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

राहु बीज मंत्र ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः

केतु बीज मंत्र ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः

राशि अनुसार हनुमान मंत्र जाने – सारे दुखो को मिटाने का रास्ता

नवग्रह ध्यान मंत्र

ऊँ ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च। गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।

Navgrah-shanti-mantr-aasan-upay (1)

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम नवग्रह शांति मंत्र तथा गृह शांति के आसान उपाय बताए हैं. इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी प्रदान की हैं. हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा.

दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा यह नवग्रह शांति मंत्र तथा गृह शांति के आसान उपाय आर्टिकल अच्छा लगा होगा. धन्यवाद

पानी बढ़ने का मंत्र / जमीन में पानी होने के संकेत – पानी देखने की जड़ी बूटी

महामृत्युंजय मंत्र का जाप कब करना चाहिए / महामृत्युंजय मंत्र की विशेषता

भगवान शिव को प्रकट करने का मंत्र क्या है – सम्पूर्ण जानकारी

Leave a Comment