शिव अभिषेक पूजन सामग्री – शिव अभिषेक मंत्र / शिव अभिषेक कैसे और कब करे – भगवान शिव को भोलेनाथ के नाम से भी जाना जाता हैं. क्योंकि भगवान शिव अपने भोले भाव से भक्त की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं. लेकिन भगवान शिव को रूद्र देवता का स्वरूप भी माना जाता हैं. अगर भगवान शिव को गुस्सा आ जाए. तो बहुत बड़ा प्रलय भी कर सकते हैं.
लेकिन भगवान शिव को सिर्फ बेलपत्र और जल अर्पित करके भी प्रसन्न किया जा सकता हैं. आप शिव अभिषेक करके शिवजी प्रसन्न कर सकते हैं. शिव अभिषेक में प्रयोग होने वाली पूजन सामग्री जानने के लिए हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरुर पढ़े.
दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से शिव अभिषेक पूजन सामग्री तथा शिव अभिषेक मंत्र बताने वाले हैं. इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं.
तो आइये हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं.
Table of Contents
शिव अभिषेक पूजन सामग्री
शिव अभिषेक में प्रयोग होने वाली कुछ पूजन सामग्री के बारे में हमने नीचे बताया हैं.
- जल
- दही
- दूध
- पंचामृत
- घी
- चीनी
- चावल
- आक धतुरा
- वस्त्र
- मोली
- जनेऊ
- लौंग
- इलायची
- कमल गट्टा
- प्रसाद
- पान
- मेवा
- भांग
- चंदन
- शहद
शिव अभिषेक में इन सभी वस्तु की आवश्यकता पड़ती हैं.
सत्यनारायण व्रत में क्या खाना चाहिए | सत्यनारायण कथा का महत्व
शिव अभिषेक कैसे करे
शिव अभिषेक करने की संपूर्ण प्रक्रिया हमने नीचे बताई है.
- शिव अभिषेक शिवलिंग पर तथा कभी-कभी भगवान शिव के नंदी और शिवजी की प्रतिमा पर भी किया जाता हैं.
- शिव अभिषेक विशिष्ठ रूप से चुनी गई सामग्री से ही किया जाता हैं.
- शिव अभिषेक में सबसे पहले दूध, दही तथा चंदन को मिश्रित करके शिवलिंग पर लेप किया जाता हैं. ऐसा माना जाता है की इससे भगवान शिव की गर्मी शांत हो जाती हैं.
- इसके पश्चात शहद और घी से अभिषेक किया जाता हैं. ऐसा करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती हैं.
- इसके बाद चीनी से अभिषेक किया जाता हैं. ऐसा माना जाता है की चीनी से अभिषेक करने से शत्रुता का नाश होता हैं.
- इसके बाद पंचामृत से अभिषेक किया जाता हैं. पंचामृत से अभिषेक करने से धन लाभ होता हैं.
- कुछ लोग नारियल के पानी से भी शिव अभिषेक करते हैं. ऐसा माना जाता है की नारियल के पानी से अभिषेक करने से जीवन में पूर्ण रूप से संतुष्टि मिलती हैं.
- भस्म और भभूती से शिव अभिषेक करने से ऊर्जा की प्राप्ति होती हैं.
- इसके बाद भगवान शिव को शांत रखने के लिए उनका जल से अभिषेक किया जाता हैं.
- इसके अलावा शिव अभिषेक अन्य और वस्तु से भी अपनी इच्छा अनुसार और ऊपर बताई गई सामग्री से किया जा सकता हैं.
पूजा करते समय हाथ जल जाना | घर के मंदिर में आग लगाना शुभ या अशुभ
शिव अभिषेक मंत्र
हमने नीचे शिव अभिषेक मंत्र बताया हैं.
शिव अभिषेक मंत्र
ओम नम: शिवाय
इस मंत्र का जाप शिव अभिषेक के दौरान किया जाता हैं. इस मंत्र को पंचकक्षी के नाम से भी जाना जाता हैं. इसका अर्थ यह होता है की “मै शिव के सामने अपना सिर झुकाकर उन्हें प्रणाम करता हूं, मै सम्मानपूर्वक उनके नाम का आह्वान करता हूं”.
इस मंत्र जाप से हमें अच्छा स्वास्थ्य, धन लाभ, दीर्धायु, संतोष, शांति तथा समृद्री मिलती हैं. शिव अभिषेक करते हुए इस मंत्र का जाप करने से शिव नामक शक्ति फिर से जिवंत होती हैं. और इस कारण हमें भगवान शिव के आशीर्वाद की प्राप्ति होती हैं.
भोग लगाने की विधि / भोग लगाने का मंत्र
शिव अभिषेक कब करें
शिव अभिषेक आप शुक्ल पक्ष नवमी द्रितिया, कृष्णपक्ष अष्टमी तथा अमावस्या, चतुर्थी, एकादशी आदि दिनों में आप शिव अभिषेक क्र सकते हैं.
श्री स्वामी समर्थ मंत्र जप लाभ | श्री स्वामी समर्थ विचार
शिव अभिषेक करने से होने वाले लाभ
- शिव अभिषेक करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता हैं. व्यक्ति को असाध्य रोग से मुक्ति मिलती हैं.
- व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं.
- शिव अभिषेक में चीनी का प्रयोग करने से दुश्मन से छुटकारा मिलता है.
- शहद से शिव अभिषेक करने से धन लाभ होता हैं.
- दूध में चीनी मिश्रित करके शिव अभिषेक करने से व्यक्ति की बुद्धि में वृद्धी होती हैं.
निष्कर्ष
दोस्तों आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से शिव अभिषेक पूजन सामग्री तथा शिव अभिषेक मंत्र बताया है. इसके अलावा इस टॉपिक से जुडी अन्य और भी जानकारी की हैं.
हम उम्मीद करते है की आज का हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा. अगर उपयोगी साबित हुआ हैं. तो आगे जरुर शेयर करे. ताकि अन्य लोगो तक भी यह महत्वपूर्ण जानकारी पहुंच सके.
दोस्तों हम आशा करते है की आपको हमारा यह शिव अभिषेक पूजन सामग्री – शिव अभिषेक मंत्र / शिव अभिषेक कैसे और कब करे आर्टिकल अच्छा लगा होगा. धन्यवाद
भृगु संहिता के उपाय, मंत्र – भृगु संहिता की जानकारी
सच्चा धर्म कौन सा है / सबसे पवित्र धर्म कौन सा है / असली धर्म कौन सा है
कनकधारा पाठ करने की विधि – श्री कनकधारा स्तोत्र मंत्र तथा चित्र